फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दशकों पुराने ओवरहेड टैंकों का ध्वस्तीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर दशकों पहले बनाए गए लोहे के ओवरहेड टैंकों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। यह टैंक 50 से 80 साल पुराने हैं। इनके स्थान पर नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। इससे पेयजल की शुद्धता में सुधार होगा।
विज्ञापन

जंक्शन पर रेलवे कॉलोनी, जीआरपी थाने के पास समेत कुल चार लोहे के दशकों पुराने ओवरहेड टैंक हैं। मनोरंजन सदन में भी एक ओवरहेड टैंक है। ज्यादातर क्षेत्र को इसी से पानी की आपूर्ति की जाती है।
लोहे के ओवरहेड टैंक निष्प्रयोज्य स्थिति में पहुंच गए हैं। ऐसे में इनके स्थान पर नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराकर यहां से पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जंक्शन पर छह प्लेटफार्म हैं। यहां से रोजाना औसतन 200 ट्रेनें और 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।
यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में नए ओवरहेड टैंक पहले के मुकाबले ज्यादा क्षमता के बनाए जाएंगे। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए यह काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें