फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक फुट ऊंची सड़क के किनारे समतल कराने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। बस स्टैंड तिराहे से कल्लू मिस्त्री की दुकान तक जनवरी में बनी सीसी रोड के किनारे समतल न करने पर रोजाना जाम लगता है। आसपास की जमीन से रोड एक फुट ऊंचा है। दोनों ओर काफी खाली जगह है। वाहनों को साइड करने के लिए चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, विनोद चंद्र, पप्पू शर्मा आदि ने विभाग से शिकायत करते हुए कस्बावासियों की इस परेशानी को दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा, सड़क किनारे समतल ना होने से वाहनों के गिरने का खतरा रहता है। परीक्षार्थियों, विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों आदि को परेशानी ज्यादा होती है। इस बाबत, पीडब्ल्यूडी की जेई पूजा वर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे जल्द समतल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें