बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित सराफ की दुकान पर शनिवार देर शाम ग्राहक और सराफ की नोकझोंक हुई। ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसने एक साल पहले तीन तोले की सोने की गांठ गिरवी रखी थी, लेकिन सराफ ने लौटाने से इन्कार कर दिया। वहीं, दुकानदार ने बताया कि वह गांठ छुड़वाने के लिए कई बार कह चुका है। ग्राहक नहीं आया। सोने के दाम बढ़ने पर ग्राहक पर दबाव बढ़ाया। इसपर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस घटना से प्रशासन पर भी सवाल खड़े हुए हैं। कई सराफ अब भी नियमों को ताक पर रखकर गांठें गिरवीं रखकर कारोबार कर रहे हैं।