फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस अड्डों के आसपास डग्गामारी रोकने की मांग

Mon, 19 Oct 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस अड्डों के आसपास से हो रही डग्गमारी का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध किया है। परिषद के महामंत्री रविंद्र चौहान ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सेटेलाइट बस अड्डा परिसर में अतिक्रमण के कारण अव्यवस्थाएं उत्पन्न हो रही हैं। बस अड्डे के पास से हो रही डग्गामारी के कारण रोडवेज की आय पर असर पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं के लिए सुपरवाइजर, समयपाल और चालकों-परिचालकों की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया है। एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास डग्गामारी रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें