फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शीशगढ़ में बसों का संचालन और सिंधौली में पुलिया पर अंडरपास बनवाने की मांग

Tue, 14 Apr 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील सभागार में सोमवार को बरेली से सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और मीरगंज से विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने जनता की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि शीशगढ़ कस्बे की 50,000 से अधिक की आबादी को पास के शहरों में जाने के लिए सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था नहीं है। अनुबंधित निजी बसें और इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसों का संचालन नहीं होता है। लोग डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधक से कई बार शिकायतें की गईं लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। सांसद ने समय सारिणी के अनुसार नियमित बस सेवा की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। गांव मनकरा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी विशाल कुमार ने ज्ञापन देकर आंवला-रामनगर जैन मंदिर मार्ग पर नल चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले खतरनाक कट पर अंडरपास के निर्माण की मांग उठाई। सिंधौली पुलिया पर प्रस्तावित अंडरपास को स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

साथ ही सिरौली-शाहबाद मार्ग से कैलाश बाबा मंडी होते हुए मीरगंज तक की सड़क को राजकीय मार्ग घोषित करने का भी प्रस्ताव दिया गया। 100 से अधिक शिकायतों में तालाब, जमीन-चकमार्गों पर कब्जे और गैस आपूर्ति की शिकायतें शामिल रहीं। सांसद ने समस्याओं के निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, भक्ति सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें