बरेली। महिला शिक्षक संघ बरेली की जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें महिला शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से आगामी 16 मई को वट सावित्री व्रत पर जिले की सभी महिला शिक्षिकाओं और कार्मिकों के लिए एक दिवसीय विशेष अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। संगठन ने मानवीय संवेदनाओं का हवाला देते हुए दिव्यांग, अस्वस्थ, गंभीर बीमारियों से पीड़ित और गर्भवती शिक्षिकाओं को जनगणना जैसे कठिन ड्यूटी कार्यों से मुक्त रखने का अनुरोध किया है। इस दौरान संगीता मित्तल, दीपाली सक्सेना, मोना सिंह, शैली कपूर अन्य शिक्षकाएं मौजूद रहीं।