फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वैज्ञानिक दीपक शर्मा हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 10 साल पहले आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक दीपक शर्मा की उनके आवास में हुई हत्या का मामला एक बार फिर चर्चा में आया है। झारखंड के राज्यपाल व जिले के कई बार सांसद रहे संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

29 जुलाई 2015 को प्रधान वैज्ञानिक दीपक शर्मा की उनके बंगले में कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई थी। क्राइम ब्रांच, पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां व एसटीएफ की टीम खुलासे में लगाई गई थीं। सैकड़ों लोगों से पूछताछ व माथापच्ची के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।
जब सिरा नहीं मिला तो इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमे में एफआर लगा दी। वर्ष 2018 में तत्कालीन एसएसपी ने प्रेमनगर पुलिस को हत्याकांड की विवेचना दोबारा सौंपी, लेकिन तब भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

अब झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। दरअसल निजी सचिव भारत सरकार के पद से सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र नगर निवासी अशोक गुप्ता ने राज्यपाल से वैज्ञानिक दीपक शर्मा हत्याकांड की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

उनकी मांग पर राज्यपाल ने सीएम को चिट्ठी भेजी है। माना जा रहा है कि सीएम के यहां से मामले में सीबीआई जांच के भी आदेश हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें