फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवपुरी में बरातघर की चहारदीवारी बनवाने की मांग

Sun, 12 Apr 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव शिवपुरी का भूमि विवाद शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के पास पहुंचा। शिवपुरी के प्रधान के बेटे पप्पू मौर्य समेत कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर मंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री को बताया कि शिवपुरी में राजा कहरी सिंह की भूमि पर स्थित बरातघर की चहारदीवारी बनवाने के लिए ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य शुरू कराया था। गांववासी श्याम सुंदर ने भूमि पर खुद के स्वामित्व का दावा करके निर्माण का विरोध किया था। एसडीएम के आदेश पर रविवार को राजस्व की टीम पुलिस के साथ मौके पर गई। वहां निर्माण रुकवा दिया गया। ग्रामीणों ने मंत्री से चहारदीवारी बनाने की मांग उठाई है। मंत्री ने अधिकारियों से बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें