फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नाथ कॉरिडोर का काम रुकवाने वालों पर कार्रवाई की मांग, अलखनाथ मंदिर समिति ने डीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 15 Nov 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के प्राचीन अलखनाथ मंदिर में नाथ कॉरिडोर के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने भूमि खरीदने की बात कही है। 
विज्ञापन
बाबा अलखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा से संबद्ध अलखनाथ मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अलखनाथ मंदिर में चल रहे नाथ कॉरिडोर के कार्य को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा रुकवाने का आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष कालू गिरि की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार खेत नंबर 735, 736/944 पर पर्यटन विभाग प्रसाद, फूल की दुकान, शौचालय निर्माण करा रहा है। कुछ दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने संबंधित भूमि खरीदने की बात कही है, जबकि खसरे में बाबा अलखनाथ का नाम दर्ज है। जमीन किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल है। उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराकर अवैध तरीके से भूमि हड़पने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

अलखनाथ मंदिर परिसर में होने हैं ये काम 
नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत नाथ मंदिरों को संवारने का काम किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस परियोजना के तहत अलखनाथ मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। यहां एक पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही ओपन थियेटर, परिसर में फूल व प्रसाद के लिए नई दुकानें, एक बड़ा बहुउद्देशीय हॉल और वैदिक लाइब्रेरी बनाने के साथ ही प्रवेश द्वार भी आकर्षक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


अलखनाथ मंदिर का इतिहास 
आनंद अखाड़ा के अलखिया बाबा ने इस स्थान पर कठोर तप किया था। शिवभक्तों के लिए अलख जगाई थी। उन्हीं के नाम से जोड़कर इस मंदिर का नाम अलखनाथ पड़ा। तमाम साधु-संतों और अन्य लोगों ने बाबा अलखनाथ की इस तपस्थली में शरण ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें