फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकील से झगड़ा करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। 15 जुलाई को तहसील परिसर में साथी वकील के साथ गाली-गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी मीरगंज की अनुपस्थिति में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसीलदार को वकीलों ने ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि 15 जुलाई को थाना शाही क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी वाहिद हुसैन, जाबिर हुसैन, आरिफ हुसैन, ताहिर हुसैन ने वकालतनामा लगाने को लेकर मीरगंज तहसील के अधिवक्ता संजीव कुमार के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी।इसका मीरगंज थाने में संजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं को शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार उपाध्याय, भगवान सिंह गंगवार,रहीश अहमद, नबीबुल हसन खां आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, आरोपी मो. आरिफ, वाजिद हुसैन ने अधिवक्ता संजीव कुमार के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें