फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार देर रात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर गाजियाबाद से बिहार जा रहे कैंटर में भरे परचून के सामान में छिपाकर रखे हरियाणा निर्मित अवैध शराब की 12 पेटियों से 134 बोतल पकड़कर एक को गिरफ्तार किया है। साथ ही कैंटर को थाना पर खड़ा करा लिया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक बुधवार आधी रात के बाद दिल्ली हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास एक-एक ट्रक को रोकने को हाथ दिया, तब वह गति बढ़ाकर भागने लगा। घेराबंदी करके उसे रोक लिया गया। तलाशी लेने पर ट्रक में भरे परचून के सामान के अंदर छिपी हरियाणा निर्मित अवैध शराब की पेटियां मिलीं।
जनपद बलिया के कस्बा, कोतवाली बहेरी निवासी चालक मेराज ने पूछताछ में बताया कि वह गाजियाबाद से बिहार जा रहा था। ट्रक में परचून के सामान में शराब छिपाकर ले जा रहा था। उसने बताया कि ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्ट मालिक की मिलीभगत से यह धंधा वह पिछले काफी समय से कर रहा है। पुलिस मेराज को गिरफ्तार करके बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस जनपद प कोतवाली बलिया के गांव हैवतपुर निवासी ट्रक मालिक मुन्ना लाल प्रसाद और गाजियाबाद के राजहंस ट्रांसपोर्ट के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। संवाद