फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राइस मिलों को धान की डिलीवरी कम, जिला प्रभारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली में प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ), बदायूं में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस), पीलीभीत में पीसीयू, शाहजहांपुर में यूपीएसएस व प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) की ओर से खरीद के बाद धान को चावल मिलों तक भेजने में ढिलाई की जा रही है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के संज्ञान लेने के बाद बुधवार को खरीद एजेंसियों के जिला प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कहा कि अगर तीन दिन में धान की डिलीवरी लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुई तो जिला प्रभारियों के खिलाफ संबंधित एजेंसियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजा जाएगा। आरएमओ सचिन कुमार का कहना है तीन दिनों में डिलीवरी की समीक्षा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें