फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर दे रहे बेटी बचाने का संदेश

Mon, 22 Feb 2016 02:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइकिल चलाकर शहर-शहर घूमते हुए बेटी बचाने का संदेश देना। आज कल यही काम कर रहे हैं कानपुर के 25 वर्षीय आशीष क्लांसी। रविवार को बरेली पहुंचे आशीष का दावा है कि उन्हाेंने 6000 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से कर ली है। वह यूपी में घूम रहे हैं। बेटी बचाओ का संदेश जब तक सभी शहरों और गांवों तक नहीं पहुंच जाएगा तब तक यात्रा चलती रहेगी।
विज्ञापन

  कानपुर के गोविंदनगर निवासी आशीष माता-पिता की इकलौती संतान हैं। वह कहते हैं कि बेटे-बेटी के बीच बढ़ रही खाई को पाटने के लिए उनके 12 दोस्तों ने मिलकर होप ऑफ लाइफ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी बनाई है। इनका काम शिक्षा की अलख जगाना है। इसी के तहत उन्हाेंने यह अनोखा अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें उनकी मां ने खूब साथ दिया। आशीष कानपुर से चलकर आगरा, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब, लुधियाना, चंडीगढ़, मेरठ, देहरादून, ऋषिकेश, मुरादाबाद, अलीगढ़ और बदायूं से होकर बरेली पहुंचे हैं। उनकी साइकिल पर संदेश लिखे हैं। वह पर्चे बांटते हुए चल रहे हैं। आशीष को देखकर एकबार तो लोग उनके पास पहुंचते ही हैं। उनका कहना है, अब यूपी के बचे शहरों में घूमकर रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश करूंगा। बरेली से वह रामपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें