फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने से दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम, मुश्किल हुआ सफर

Fri, 16 Nov 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
हुलासनगर रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा के पास स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। वाहनों को डायवर्ट कर स्टेट हाईवे और जिला मार्गों से पास कराया गया तो शुक्रवार को दिन भर नेशनल हाईवे समेत जिले के सभी चार स्टेट हाईवे भीषण जाम की गिरफ्त में आ गए। हजारों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


अभी और दो दिन शनिवार और रविवार को भी हालात इसी तरह बने रहने की आशंका है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को जलालाबाद, कांट, मिर्जापुर, जैतीपुर, मदनापुर, कटरा, जरीनपुर, निगोही में दिन भर जाम लगा रहा।

रेलवे के हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग नंबर 343 पर स्लीपर और पटरी बदलने का काम प्रस्तावित था। काम कराने के लिए क्रॉसिंग पर नवंबर के पहले सप्ताह में ही ब्लॉक प्रस्तावित था, लेकिन दिवाली और छठ पूजा के चलते ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू हो गया जो रविवार तक चलेगा। इस दौरान नेशनल हाईवे के इस क्रॉसिंग से सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले दिन लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले ट्रक, डीसीएम समेत भारी वाहनों को बरेली मोड़ से डायवर्ट कर कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान से बदायूं होते हुए डायवर्ट किया गया। बरेली से शाहजहांपुर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को कसरक रेल क्रॉसिंग होते हुए कटरा, तिलहर होते हुए पास किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों और रोडवेज बसों को बरेली मोड़ से तिलहर, कटरा से खैरपुर चौराहा, जैतीपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी होते हुए पास किया गया। इन सभी रोड पर दिन भर जाम के चलते सफर काफी तकलीफदेह रहा। बरेली से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर आने वाले भारी वाहनों को भी निगोही से पुवायां होते हुए मोहम्मदी, शंकरपुर चौराहा होते हुए डायवर्ड किया गया।

इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रोकना पड़ी
नेशनल हाईवे का हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग बंद होने से स्टेट हाईवे और जिला मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव एकाएक बढ़ गया है। शुक्रवार को बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले हलके वाहनों को कसरक रेल क्रॉसिंग होते हुए कटरा, तिलहर से शाहजहांपुर की ओर निकाला गया। इस दौरान क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइन लगने से क्रॉसिंग बंद नहीं हो सका और इंटरसिटी एक्सप्रेस को यहां रोकना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें