फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाईं परीक्षार्थियों की धड़कनें, विशेष गाड़ियों ने भी कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राथमिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन भी ट्रेनों की लेटलतीफी ने परीक्षार्थियों की धड़कनों को बढ़ाने का काम किया। परीक्षा विशेष गाड़ियों ने भी तीन घंटे तक इंतजार कराया। रविवार को 12 से ज्यादा गाड़ियां बरेली-मुरादाबाद और बरेली-लखनऊ के बीच विलंबित हो गईं।
विज्ञापन

लंबे रूटों पर रोडवेज बसों की कमी के कारण अभ्यर्थी भटकते नजर आए। शनिवार शाम परीक्षा छूटने के बाद बरेली से सुल्तानपुर, बस्ती, अयोध्या, सिद्धार्थनगर भेजी गईं बसों की रविवार शाम को वापसी हो सकी। ऐसे में रविवार को कई रूटों पर बसें ही उपलब्ध नहीं हो सकीं।
शाहजहांपुर-लखनऊ रेलखंड पर सिग्नल फेल होने के कारण भी ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुईं। इस दौरान 03151 कोलकाता-पठानकोट विशेष ट्रेन सात घंटे देरी से आई। 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस और 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर 10-10 मिनट देरी से आई, लेकिन बरेली-मुरादाबाद के बीच यह गाड़ियां दो-दो घंटे विलंबित हो गईं।
विज्ञापन

14207 पद्मावत एक्सप्रेस ने चार घंटे इंतजार कराया और 15910 अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। 15624 कामाख्या एक्सप्रेस ने तीन घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे और 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ने तीन घंटे इंतजार कराया।
13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। 04392-91 और 04394-93 मुरादाबाद-आलमनगर, 04492-91 गाजियाबाद-बरेली और 04395-94 मुरादाबाद-सीतापुर परीक्षा विशेष गाड़ियां भी देरी से आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें