फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्तूरबा विद्यालयों में खेल सामग्री देरी, फर्म को दूसरा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खेल सामग्री आपूर्ति व मैदान बनाने में देरी पर हिंद स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता ने बताया कि फर्म ने समय पर काम शुरू नहीं किया और न ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री दी। पूर्व में भेजी गई सामग्री की गुणवत्ता और स्वीकृत निविदा दरों में अंतर भी मिला। इससे विद्यालयों में खेल गतिविधियां बाधित हो रही हैं, जिससे सरकारी उद्देश्यों की पूर्ति में विलंब हो रहा है। विभागीय कार्यालय ने फर्म को अंतिम अवसर दिया है। फतेहगंज (पश्चिमी) के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तीन दिनों में बैडमिंटन का मैदान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अमानक सामग्री बदलने और दरों में भिन्नता पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब और कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें