फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियां अब 60 दिन की

Thu, 28 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों में अब 60 दिन का ग्रीष्मावकाश होगा। यह व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी। अब तक ग्रीष्मावकाश 45 दिन का था, जिसमें 15 दिन की वृद्धि कर दी गई है। बुधवार को रूटा के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद कुलपति और कुलसचिव ने इस मांग पर मुहर लगा दी। कुलसचिव डॉ. साहिब लाल मौर्य ने बताया कि अब कालेजों में पांच मई से तीन जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा।
विज्ञापन

इस सेशन में यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेज चार मई को बंद हो जाएंगे। हालांकि कुलसचिव ने शर्त रखी कि इस दौरान यूनिवर्सिटी की यदि कुछ परीक्षाएं होती हैं तो शिक्षकों को वह करानी होंगी। रूटा ने इस पर सहमति जताई। तीन साल से लंबित चल रहे शिक्षों के तमाम प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए रूटा ने शिक्षक कल्याण कोष की बैठक बुलाने की मांग भी रखी। वार्ता में यह बैठक मई के प्रथम सप्ताह में कराने पर सहमति बनी। प्रतिनिधि मंडल में रूटा के अन्य पदाधिकारियों में डॉ. सोमपाल सिंह और डॉ. चारू आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें