फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोपहर दो बजे तक घोषित तो शाम छह बजे तक कई इलाकों में अघोषित कटौती

Thu, 02 May 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कई इलाकों के लोगों को बुधवार को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्यों के नाम पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक घोषित कटौती की गई। इसके बाद तीन से चार घंटे तक लोगों को अघोषित कटौती झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या हरुनगला, कोहाड़ापीर, किला और कुतुबखाना उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में रही। किला उपकेंद्र के भूमिगत केबल में मंगलवार रात हुए फॉल्ट के बाद यहां बुधवार को भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को हरुनगला उपकेंद्र पर 11 केवी सीबीसी पैनल की आपूर्ति जोड़ने के दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक घोषित बिजली कटाैती की गई। इस दौरान हरुनगला, पवन विहार, सरस्वती विहार, पीलीभीत बाइपास, सुरेश शर्मा नगर, ग्रीन पार्क, रामगंगा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो कुछ देर बाद ही ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। इसके बाद इन इलाकों में शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। कोहाड़ापीर उपकेंद्र के नैनीताल रोड और अशोक नगर फीडर पर मरम्मत के दौरान सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक अघोषित कटौती की गई। किला उपकेंद्र के बानखाना, केला बाग, पंजाबपुरा पुराना शहर, आजमनगर इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही।
कोतवाली के सामने बिजली खंभा हटायाया, दो घंटे आपूर्ति ठप
कोतवाली के पास लगे बिजली पोल को बुधवार को शिफ्ट करने के दौरान कुतुबखाना उपकेंद्र के इस इलाकों में दो घंटे आपूर्ति ठप रही। महादेव पुल के पास एसपी सिटी कार्यालय के सामने स्थित इस पोल के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भी इस खंभे को यहां से हटाया जाना था। एसडीई प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को पोल शिफ्ट करने के दौरान एक घंटे का शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दो घंटे शटडाउन, तीन घंटे बिजली गुल
सिविल लाइंस प्रथम बिजली उपकेंद्र के आवास विकास फीडर पर मरम्मत कार्य के लिए सुबह सात से नौ बजे तक शटडाउन लिया गया। इसके बाद 11 बजे तक यहां आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। उपभाेक्ताओं को ट्रिपिंग का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें