फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल या अनुपस्थित छात्रों को अगली कक्षा में सशर्त प्रोन्नत करने का फैसला

विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कोरोना के चलते विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या में दी छात्रों को राहत
विज्ञापन

प्रोन्नत होने वाले विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा को करना होगा पास

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के चलते विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने संबंधित तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कुलपति द्वारा गठित समिति ने तय किया है कि जो विद्यार्थी जो किसी विषय में अनुपस्थित या फेल हो गए हैं, उन्हें सशर्त प्रोन्नत किया जाएगा। उन्होंने इंप्रूवमेंट परीक्षा देकर संबंधित विषय में पास होना होगा।
समिति ने तय किया है कि बीए, बीएससी प्रथम वर्ष के ऐसे छात्र, जो एक विषय के सभी या एक प्रश्नपत्र में शामिल हुए हैं, किंतु वह संबंधित विषय के एक, दो अथवा तीनों प्रश्नपत्रों में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित हो गए हैं तो ऐसे छात्रों को उनकी अगली कक्षा में अस्थाई रूप से प्रोन्नत कर दिया जाए। ऐसे छात्रों को आगामी परीक्षा सुधार यानी इंप्रूवमेंट परीक्षा में आवेदन करना होगा। समिति ने यही निर्णय बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों को लेकर लिया गया है। इसी तरह समिति ने यह भी तय किया है कि ऐसे छात्र, जो एमए, एमएससी एवं एमकॉम प्रथम वर्ष में एक प्रश्नपत्र में शामिल हुए थे और संबंधित प्रश्नपत्र में अनुपस्थित या फेल हो गए हो तो उन्हें अगली कक्षा मेें अस्थायी रूप से प्रोन्नत किया जाएगा। समिति ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी छात्र इस शर्त के साथ अस्थायी तौर से प्रोन्नत होंगे कि वे जिस विषय में फेल हैं, उन्हें इंप्रूवमूेेंट परीक्षा में अनिवार्य तौर से उन विषयों को पास करना होगा। जो छात्र इस फेल हो जाते हैं तो उन्हें अगली कक्षा में दी गई अस्थाई प्रोन्नति खुद ब खुद निरस्त हो जाएगी। खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा सुधार परीक्षा के लिए आवेदन भरा था लेकिन कोविड की वजह से उनकी परीक्षा नहीं हो सके हैं। ऐसे छात्रों को आंतरिक अंक व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय साल के अंक के आधार पर बनेगा पहले साल का रिजल्ट
बीएड, बीपीएड, एमएड प्रथम वर्ष के सभी विद्याथी, जिनकी परीक्षाएं कोरोना की वजह से नहीं हो सकी थीं, उन सभी को दूसरे वर्ष में प्रोन्नत कर दिया गया है। उनकी द्वितीय वर्ष के प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रथम वर्ष की परीक्षा में औसत अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें