फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में सिर कटी लाश: सड़क किनारे मंडरा रहे थे चील-कौव्वे, लोगों ने पास जाकर देखा तो कांप गया कलेजा

Thu, 07 Sep 2023 10:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल रोड से बसुधरन मार्ग किनारे बुधवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके ऊपर के धड़ का सिर्फ कंकाल बचा था। पहले लोग महिला का शव मान रहे थे। बाद में युवक होने की पुष्टि हुई।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नैनीताल रोड से बसुधरन मार्ग पर बुधवार को एक युवक का सिर कटा क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव एक सप्ताह पुराना होने की पुष्टि हुई है। पास में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। इसमें रुई और कतरन भरी हुई थी।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बसुधरन रोड किनारे खाई में बुधवार को एक क्षत-विक्षत शव मिला। दलपतपुर के चौकीदार यासीन की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक घटनास्थल पर पहुंचे। शव पहचानने लायक कोई साक्ष्य नहीं मिला। सूचना पर बरेली से फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया। शव के दोनों पैरों पर ही मांस बचा था, कमर से ऊपर का हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका था। सिर भी गायब था। काफी प्रयास के बाद भी जब सिर नहीं मिला तो बाकी के हिस्से को सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Bareilly: नशे में धुत डॉक्टरों के हंगामे से लगा जाम तो भीड़ ने इतना पीटा, नाले में कूदकर बचानी पड़ी जान
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में साबित हुआ कि शव करीब सात से दस दिन पुराना है। गर्दन की हड्डी कटी हुई जैसी स्थिति को पुष्ट करने के लिए उसे सुरक्षित कर दिया गया। भविष्य में पहचान की समस्या दूर करने के लिए डीएनए जांच के लिए भी सैंपल रखा है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि हत्या या आत्महत्या की पुष्टि से ज्यादा जरूरी शव की पहचान करना है। इसके लिए जोन के सभी थानों में सूचना भेज दिया है।

पहले महिला का बताया जा रहा था शव

सुबह जब शव पड़ा होने का पता लगा तो काफी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। शव महिला का होने का शोर मच गया। यह शेरगढ़ रोड का मामला था, शाही भी यहां से करीब 15 किमी दूर है जहां पांच महिलाओं की हत्या की जा चुकी है। तब लोग इसे उन्हीं घटनाओं से जोड़ने लगे। बाद में फील्ड यूनिट ने शव को पलटकर सीधा किया। जांच में शव युवक का होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पांच दिन से देख रहे थे लोग

शव मिलने के बाद जब आसपास के लोग जुटे तो कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने बताया कि पांच दिन पहले उन्होंने प्लास्टिक का कट्टा यहां पड़ा देखा था। उन्हें लगा इसमें पशु अवशेष हैं। कुछ लोगों ने चौकीदार को भी सूचना दी, लेकिन खुद किसी चक्कर में पड़ने से बचने की खातिर पुलिस को नहीं बताया। इस बीच बुधवार को किसी तरह कट्टा फट गया तो चील कौवे ऊपर मंडराने लगे। तब लोगों ने शव देखकर फिर चौकीदार यासीन अंसारी को बताया। चौकीदार ने प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें