फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। दहेज के लिए चार माह की गर्भवती विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बाबूपुर निवासी हरि किशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 21 वर्षीय पुत्री अंजली की शादी तीन मार्च 19 को बंडा के ही गांव चित्तरपुर नवदिया के दिनेश मिश्रा के पुत्र सचिन मिश्रा के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से पांच लाख नकद और तीन लाख का सामान दिया था। इसके बाद भी पुत्री के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले अब दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। नहीं दे पाने पर उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पुत्री ने मामले की जानकारी मायके के लोगों को दी तो कई बार उसकी ससुराल पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने पुत्री को परेशान करना बंद नहीं किया। मंगलवार रात 10 बजे उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने पहले जहर देकर मार दिया और अपने बचाव के लिए उसे मृत हालात में बंडा के एक निजी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल ले गए। बुधवार को वह जानकारी पाकर शाहजहांपुर पहुंचे और पुत्री को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने बंडा थाने पहुंचकर अंजलि के पति, सास, ससुर और देवर पर जहर देकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें