भमोरा। थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय साइन की अस्पताल में मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
मृतका के भाई अतीक ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर बताया कि साइन की शादी छह साल पहले हररामपुर निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार की थी। 28 जून को साइन ने अपनी दादी की तबीयत खराब होने पर मायके जाने को अपने पति से कहा। इसी बात पर पति और उसके परिवार के लोगों ने सात माह की गर्भवती साइन के साथ मारपीट की। इससे साइन की हालत बिगड़ गई।
गंभीर हालत में साइन को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में सीओ अंजनी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।