फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिनी बाइपास स्थित सत्या हॉस्पिटल में शुक्रवार को प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर करीब घंटेभर हंगामा किया। हालांकि, चिकित्सकीय पक्ष समझाने पर वे शांत हुए। शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के जागृति नगर निवासी आदिल खान गर्भवती पत्नी मुमताज काे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। वहां मुमताज ने बेटी को जन्म दिया पर उनकी हालत खराब हो गई। कुछ देर बाद मुमताज की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर करीब घंटेभर तक हंगामा किया। हालांकि, डॉक्टरों के समझाने पर वे शांत हुए और शव लेकर घर चले गए। अस्पताल के डॉ. आरके सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय पक्ष की जानकारी न होने से हंगामा किया था। उन्हें जानकारी दी गई तो लिखित माफीनामा देकर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें