फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव मझौआ गंगापुर निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा की पत्नी कंचन शर्मा की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव के ब्रजेश कुमार शर्मा की पत्नी कंचन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। सीबीगंज के जौहरपुर के हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी के मायके में उसके नाम जमीन थी। ससुराल वालों ने दबाव बनाकर उसको बिकवा दिया। शादी के बाद से कंचन को एक बार भी मायके नहीं भेजा। उसको बंधक बनाकर रखा जाता था। बीमार होने पर इलाज तक नहीं कराया जाता था। अब हत्या कर दी गई है। हालांकि, कंचन के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ससुराल वालों के मुताबिक, कंचन की शादी आठ साल पहले हुई थी। दंपती की दो संतानें हैं। वह छह माह पहले सीढ़ियों से गिर गई थीं। उसकी चोट के के निशान पैर पर हैं। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि बीमारी से मौत की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें