फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संक्रमितों की मौत, 134 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दो संक्रमित सोमवार की सुबह हुए थे भर्ती, कुछ देर बाद ही हुई मौत

बरेली। संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी चार संक्रमितों की मौत होने के बाद जिले में हुई मौतों का आंकड़ा 82 पहुंच चुका है। उधर, 134 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्हें कोविड अस्पताल में सर्विलांस टीम भर्ती कराने समेत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, कांकर टोला का 80 वर्षीय बुजुर्ग बीते दिनों संक्रमित मिला था। रविवार की देर रात मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सिविल लाइंस की 50 वर्षीय महिला रविवार को संक्रमित पाई गई थी। वह कोविड अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। रहपुरा जागीर के रहने वाले 57 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति भी गंभीर रोगों से ग्रसित थे। कारपोरेट लैब की जांच में वह संक्रमित मिले थे। वहीं उडला जागीर के 55 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिन पहले संक्रमित मिले थे। इलाज के दौरान इनकी भी मौत हुई है। सभी मृतक संक्रमित गंभीर रोगों से ग्रसित थे। परिजन और प्रशासन को कोविड नियम के तहत अंत्येष्टि की सूचना दे दी गई है। वहीं, नए मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें