फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्थीरिया संदिग्ध पांच वर्ष के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीएस की छह बॉयल लगने के बावजूद हालत में नहीं हुआ सुधार, बच्चे के संपर्क में रहे अन्य बच्चों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन



बरेली। डिप्थीरिया (गलघोटू) के संदिग्ध लक्षणों से पीड़ित एक बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई। पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो विभागीय पोर्टल पर डिप्थीरिया से पहली मौत दर्ज होगी। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के परिवार समेत संपर्क में रहे आसपास के बच्चों और अन्य की स्क्रीनिंग होगी। जिन बच्चों को डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीका नहीं लगा होगा, उन्हें टीका लगाया जाएगा। संदिग्ध लक्षण वाले बच्चों का इलाज शुरू कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भमोरा निवासी रतिराम के पांच वर्षीय बेटे को 15 दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत बिगड़ने पर बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डिप्थीरिया संदिग्ध लक्षण मिलने पर जरूरी इलाज के साथ ही उसे एंटी डिप्थीरियल सीरम (एडीएस) लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया। छह एडीएस लगने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार देर शाम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है रोग
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डिप्थीरिया एक जीवाणु संक्रमण है जो कोरिनेबैक्टीरियम से होता है। शुरुआती हमला नाक और गले पर होता है। मरीज के खांसने, छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलता है। तीन-चार दिनों में लक्षण दिखने लगते हैं। केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, गले व अन्य अंगों को नुकसान पहुंचने से दम घुटने लगता है। मृत्यु होने की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन


डीपीडी, एडीएस टीकाकरण बचाव का उपाय
डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक डिप्थीरिया से सुरक्षित रहने के लिए जन्म के बाद पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों को शासन की ओर से डीटीएपी और टीडीएपी का टीका निशुल्क लगता है। डिप्थीरिया की चपेट में आने के बाद एडीएस लगाया जाता है। दावा है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के टीकाकरण के लिए डीपीटी वैक्सीन मौजूद है।

डीपीटी के लक्षण
- बुखार और ठंड लगना, गले में खरास।
- आवाज बैठना, भोजन-पानी निगलने में दर्द।
- लार टपकना, त्वचा का रंग नीला होना।
- तेज आवाज के साथ गहरी सांस लेने में दिक्कत होना।अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें