बरेली। बिजली आपूर्ति की शिकायत लेकर कुतुबखाना उपकेंद्र पर आए दो युवकों ने वहां तैनात एसएसओ की पिटाई करने के साथ कुर्सी तोड़ दी। अवर अभियंता ने दो अज्ञात लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजली निगम के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुतुबखाना उपकेंद्र पर एसएसओ राजकुमार तैनात थे। रात करीब 11 बजे दो अज्ञात व्यक्ति बड़ी बमनपुरी मूंछों वाले मंदिर के पास फेस न आने की शिकायत लेकर उपकेंद्र पर आए थे। राजकुमार ने उन्हें बताया कि स्टाफ अभी कोतवाली पर ट्रांसफार्मर की जांच करने गया है। स्टाफ के आते ही फेस ठीक करा दिया जाएगा। यह सुनकर दोनों लोग नाराज हो गए और राजकुमार को पीटने लगे। पास में रखी प्लास्टिक की कुर्सी भी तोड़ दी। अमर उजाला ब्यूरो