फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: बरेली में रसोई गैस की किल्लत के बीच डीलरों ने किया 'खेल', घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर

Sat, 14 Mar 2026 11:41 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

LPG Crisis News: बरेली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उपभोक्ताओं ने न बुकिंग की और न ही सिलिंडर लिया, लेकिन उनके नाम की डिलीवरी कहीं और हो गई। उपभोक्ता जब एजेंसी पर पहुंचे तो उन्हें यह जानकारी हुई।  
विज्ञापन
सिलिंडर के इंतजार में घंटों खड़े रहे ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के साहूकारा की निर्मला गुप्ता ने फोन पर गैस सिलिंडर बुक कराने की कोशिश की। बुकिंग न होने पर शुक्रवार को वह न्यू जय माता दी एपी गैस सर्विस पहुंचीं। कतार में खड़ी रहीं। नंबर आया तो पता चला कि चार दिन पूर्व सिलिंडर बुक होकर उनके घर पहुंच गया। वहां से वह मायूस होकर लौटीं। यह केस महज बानगी है। आए दिन एजेंसियों पर बुकिंग कराने पहुंच रहे लोगों को इस तरह का झटका लग रहा है। यह स्थिति निगरानी के दावों की पोल खोल रही है।

विज्ञापन


बताते हैं कि जो उपभोक्ता काफी समय से बुकिंग नहीं करा रहे थे, अब आपदा में अवसर तलाशकर एजेंसी संचालक उनके क्रमांक से खुद ही बुकिंग करने लगे हैं। किल्लत के दौर में इन नंबरों से बुकिंग व डिलीवरी दिखाकर सिलिंडर स्टॉक कर लिए हैं। दोगुनी कीमत पर इन सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। वास्तविक उपभोक्ता जब बुकिंग कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं तो उन्हें टका सा जवाब दिया जा रहा है।

बुकिंग हुई पर घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर
जोगी नवादा निवासी अमित वर्मा ने 23 फरवरी को फोन से गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। कई दिन बाद भी घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। नकटिया चेतना कॉलोनी निवासी विनीत शुक्ला ने तीन मार्च को फोन से सिलिंडर बुक कराया था। छह मार्च को डिलीवरी का मेसेज आया पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। दोनों उपभोक्ता शुक्रवार को ईसाइयों की पुलिया स्थित राज गैस सर्विस पहुंचे। पता चला कि सिलिंडर घर पर पहुंच गया है। अब नियमानुसार 25 दिन बाद अगली बुकिंग होगी। दोनों की स्टाफ से नोकझोंक भी हुई, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़ में सामने आए तीन मामले शेरगढ़। कस्बा में शिवम गैस
एजेंसी पर शुक्रवार को सुबह से ही ग्राहकों की कतार लगी रही। यहां रम्पुरा गांव निवासी सुमेश कुमार गंगवार, मुरारी लाल और जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने न तो बुकिंग की, न ही गैस सिलिंडर लिया। इसके बावजूद उनके कनेक्शन पर सिलिंडर की डिलीवरी दर्शाई जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। 

समय पर नहीं हो रही आपूर्ति 
एलपीजी सिलिंडरों के लिए ऐसे भी लोग एजेंसी पर कतार में खड़े हो रहे हैं, जिनकी फोन से बुकिंग के तीन-चार दिन बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंचा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि अचानक बुकिंग की संख्या बढ़ गई है, जबकि आपूर्ति और डिलीवरी स्टाफ सीमित है। लिहाजा, सिलिंडरों को तय तिथि पर पहुंचाने में परेशानी हो रही है।

डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर मामला है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे कार्यालय में साक्ष्य समेत शिकायत दर्ज कराएं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें