फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पैसों के लेनदेन में व्यापारी को बुलाकर लाठियों से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Mon, 12 Nov 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में एक व्यापारी को पैसों के लेनदेन में कुछ लोगों ने जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पैसा लेने के बहाने रविवार की शाम शहर के मोहल्ला बेगमबाग निवासी व्यापारी आफाक को किसी ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। बाद में उसकी लाठियों और ईंट-पत्थरों से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और उसे मरणासन्न हालत में शिवकॉलोनी के एक मैदान में छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक आफाक का लोहे की ग्रिल और आलमारी बनाने का कारखाना था। मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें