फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भदोही गए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पड़ोस के गांवों के युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

फरीदपुर। भदोही के थाना औराई क्षेत्र के गांव नटवा बंजारी में मजदूरी करने गए फरीदपुर के ररिया गांव निवासी युवक उमाकांत (19) का सोमवार को पेड़ से फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फरीदपुर के ही सारीपुर गांव निवासी ठेकेदार और दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए भदोही पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजन युवक के शव को गांव लेकर आए और बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
फरीदपुर क्षेत्र के रुरिया गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि क्षेत्र से सारीपुर गांव निवासी युवक भदोही के थाना औराई क्षेत्र के गांव नटवा बंजारी में बन रही पानी की टंकी पर लेबर ले जाने की ठेकेदारी कर रहा है। वह उनके बेटे उमाशंकर को विगत एक नवंबर को काम पर लेकर गया था था। उसने अपने ही गांव के दो अन्य युवक भी पांच दिन पूर्व वहां बुला लिए। उन युवकों से उमाशंकर का गांव में करीब पांच माह पूर्व झगड़ा हो गया था। तब से वह लड़के उमाशंकर से रंजिश मानते थे। उनका आरोप है कि ठेकेदार व उसके गांव के अन्य लड़कों ने मिलकर विगत मंगलवार को उमाशंकर की हत्या कर शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि डायल 112 पुलिस की सूचना पर वह गांव में गए तो युवक के पिता रामनिवास से जानकारी ली। इसके बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें