बहेड़ी। तालाब में मिला शव । मृतक द्वारिका प्रसाद का फाइल फोटो।
बहेड़ी। दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों का आरोप है कि तालाब के मालिक ने मछलियों की रखवाली के लिए उसे नौकरी पर रखा था। छह माह से उसे पगार भी नहीं दी थी। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर तालाब के मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे। इसके चलते वह तालाब में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
देवरनियां थाने के गांव धरमपुर निवासी द्वारिका प्रसाद ( 48) कस्बे के एक तालाब पर नौकरी करता था। दो दिन से वह लापता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव इस तालाब से बरामद हुआ, जिसकी वह रखवाली करता था। द्वारिका प्रसाद की पत्नी जावित्री का आरोप है कि तालाब का मालिक उसके पति को बाइक पर बैठा कर ले गया था। उसके बाद से पति लापता हो गया, जब दो दिन तक पति घर नहीं आए तो उन्होंने उनकी खोज शुरू की।
बृहस्पतिवार को तालाब से कुछ दूरी पर उसके पति की डायरी, पेन व अन्य कागजात मिले। कुछ देर बाद गांव वालों ने उसके पति के शव तालाब में मिलने की बात बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
-
प्रथम दृष्ट्या शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है। मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- दिनेश शर्मा, इंस्पेक्टर देवरनियां
बहेड़ी। तालाब में मिला शव । मृतक द्वारिका प्रसाद का फाइल फोटो।