फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालकुआं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला युवक का शव

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मृतक मुस्तकीम का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। दिल्ली से घर लौट रहे एक नवाबगंज के एक युवक का शव उत्तराखंड के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने मौत के पीछे की वजह भीषण गर्मी और लू बताया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी 26 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र मोहम्म्द अलीम कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गए थे, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसको लेकर वह बुधवार को ट्रेन से वापस आ रहे थे। परिजनाें ने बताया कि मुस्तकीम बुखार से पीड़ित था। साथ ही उसे लू लग गई थी। बुधवार को मुस्तकीम का शव लालकुआं की रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पिता मोहम्मद अलीम, भाई तस्लीम, फईम और नईम व मां नसरीन के साथ परिजनों का रोकर हाल बेहाल हो गया। देर शाम युवक के शव को नगर लाकर सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें