बरेली के किला क्षेत्र में एक युवक का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। हैरत की बात यह है कि शव दो दिन तक कमरे में लटका रहा और परिजनों को इसका पता तब चला जब कमरे से बदबू आई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
बरेली के थाना किला क्षेत्र के कूंचा सीताराम में 38 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार को उसके ही घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना का पता दो दिन बाद तब चला जब कमरे से दुर्गंध आने लगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक पहचान संजीव गुप्ता के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर आशीष रस्तोगी ने बताया कि संजीव दो दिन से घर में दिखाई नहीं दे रहे थे। परिवार के लोगों को लगा कि वह कहीं बाहर गए होंगे। जब छत पर बने कमरे से बदबू महसूस होने पर परिजनों को आशंका हुई।
गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला शव
परिजन जब छत पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाकर देखा तो संजीव का शव गमछे के सहारे कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ टू अंजनी तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। संजीव फोटोग्राफी का काम सीख रहा था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का लती था।