अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कलां स्थित महाकाल ढाबे में शुक्रवार की देर रात एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। मृतक की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के थाना काहनूवान के गांव सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जगत सिंह के मुताबिक, बलजिंदर पिछले 20 दिनों से अपने बेटे अर्शदीप के साथ महाकाल ढाबे पर रह रहा था। वहां रहकर वह डंपर पर चालक का काम कर रहा था। रोहतापुर रामगंगा से रेता लाकर भजनई ईंट-भट्ठे पर इकट्ठा कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था। बीते 20 दिनों से वह अपने बेटे के साथ महाकाल ढाबे पर रुकता था। शनिवार रात एक बजे बलजिंदर ढाबे में फंदे पर शव मिला। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का होना आया है। फिलहाल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद