गांव परशुरामपुर में शफी मोहम्मद की पत्नी नेहा (40) का शव रविवार को कमरे में चुनरी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों को घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका है। शफी मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी नेहा बच्चों के साथ घर पर थीं। लौटे तो नेहा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। नेहा की मौत से घर में कोहराम मचा है। मायके के लोग भी रोते-विलखते ससुराल पहुंच गए। थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।