फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी बोली- नशे की हालत में उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 17 Oct 2026 12:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक लवकुश शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। शुक्रवार रात उनकी पत्नी प्रीति ने पुलिस को सूचना दी कि पति ने नशे की हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। इसी कारण उसने रात में यह आत्मघाती कदम उठाया। यह घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। 

विज्ञापन


लवकुश शर्मा की पत्नी प्रीति ने सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर सतीश कुमार नैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि लवकुश शर्मा ने अपने घर की छत पर बने बरामदे में फंदा लगाया है। पुलिस के अनुसार लवकुश शर्मा नशे का आदी था। इसी कारण उसने रात में नशे की हालत में आत्मघाती कदम उठाया। 

पुलिस ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरा जा रहा है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी की जा रही है। वैसे मामला आत्महत्या का है। नशे के अलावा इसकी क्या वजह रही, परिवार शिकायत करेगा तो पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें