फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौ फरवरी से लापता दो साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 01 Mar 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में दो साल के मासूम बच्चे का शव ग्राम गुनाह जवाहरपुर के समीप तालाब में मिला। वह नौ फरवरी से लापता था। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नानी के घर के पास से लापता हुए दो साल के मासूम का शव शुक्रवार को ग्राम गुनाह जवाहरपुर में तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर निवासी रुखसार पत्नी कामिल नौ फरवरी को दो साल के बच्चे अब्दुल हादी के साथ मामू सादिक अली के घर आई थी। 20 फरवरी को उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र लापता हो गया।

ये भी पढ़ें- UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन


बच्चे के लापता होने पर तमाम रिश्तेदार और बच्चे के माता-पिता उसे तलाशने में जुट गए, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस ने बच्चे की मां की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम को मासूम बच्चे का शव ग्राम गुनाह जवाहरपुर के तालाब के बाहर मिला।
विज्ञापन


सूचना पर उसके माता-पिता और रिश्तेदार रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय तोमर भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें