फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिथरी में पेड़ से लटका मिला पूर्व प्रधान के दामाद शव

विज्ञापन
बिथरी के गांव गोपालपुर नगरिया में पहुंची फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दो महीने से ससुराल में रह रहा था युवक, जांच को फोरेंसिक टीम भी पहुंची

बिथरी चैनपुर। ससुराल में रहकर इलाज करा रहे एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला। परिजन ने अवसाद के चलते खुदकुशी किए जाने की बात कही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गोपालपुर नगरिया के पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने अपनी बेटी राखी की शादी संभल में थाना बनियाठेर के गांव काजीमेट निवासी निर्देश सिंह से की थी। निर्देश के दो बेटे हैं। धर्मवीर के मुताबिक 30 वर्षीय निर्देश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और इलाज के चलते दो महीने से वह ससुराल में ही रह रहा था। दो दिन पहले निर्देश कुछ देर में आने की बात कहकर घर से गया था और फिर शाम तक नहीं लौटा। वे लोग खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो निर्देश का शव गांव किनारे गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका देखा। लोगों की सूचना पर धर्मवीर भी वहां पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। धर्मपाल के मुताबिक निर्देश ने अवसाद के चलते खुदकुशी की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें