भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक गंगा में डूब गया था। उसका शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। ग्राम कोहनी प्रतापपुर निवासी रिंकू शुक्रवार सुबह अपने साथी रामशरण के साथ गंगा पार कर भैंसो को चराने के लिए गया हुआ था। भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करने की कोशिश के दौरान वह तेज बहाव के चलते नदी में डूब गया था। उसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी थी। हताश हो चुके परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जहां रिंकू डूबा था। सोमवार को एक आखिरी कोशिश के तौर पर फिर से खोज शुरू की। दोपहर तीन बजे के आसपास रिंकू का शव गंगा में रेत में दबा मिला। इकलौते बेटे का शव देख विधवा मां देववत्ती का रो-रो कर हाल बेहाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद