फतेहगंज पश्चिमी। गांव बल्लियां पश्चिमी में बुधवार देर रात एक युवक का शव उसके कमरे में लटका मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं, उसके भाई ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गांव बल्लियां पश्चिमी निवासी सुनील कुमार (22) ने बुधवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता का आठ साल पहले निधन हो गया। उसकी मां 15 साल पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई। उसका भाई पंकज लुधियाना में रहता है। उसकी बहन मामा के घर रहती है। घटनास्थल से पुलिस को दो शराब क्वार्टर के बोतल मिले हैं।
लुधियाना से पहुंचे उसके भाई पंकज ने बताया कि वह पांच दिन पहले पहुंचे हैं। उन्होंने किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि फील्ड यूनिट की टीम ने जांच-पड़ताल की है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अगर उसे फंदा ही लगानी थी तो उसने कमरा अंदर से बंद क्यों नहीं किया। वह शराबी था, लेकिन क्वार्टर शराब से भरे हुए मिले हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद