फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी: बरेली में खेत में शव मिलने से सनसनी, कनपटी में लगी गोली, पास में पड़ा था तमंचा

Mon, 16 May 2022 03:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में बहेड़ी के गांव नवेदा में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। उसके कनपटी में गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा था। इससे उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक संजय फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बहेड़ी के गांव नवेदा में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में एक युवक का शव मिला। खेत में शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की कनपटी में गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा था। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संजय (32) नवेदा गांव का ही रहने वाला है। सोमवार सुबह जब संजय का शव लोगों ने खेत में देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संजय की कनपटी में गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा था। इससे उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव के पास पड़ा तमंचा कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें