फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से नहर में गिरी बाइक सवार महिला का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बेटी के साथ नहर में गिर गई थी महिला, बच्ची की हो गई थी मौत



कुआंडांडा (बरेली)। भुता थाना क्षेत्र के इटोरिया-जलालपुर गांव के समीप कार की टक्कर से नहर में गिरी महिला का मंगलवार को दूसरे दिन शव मिल गया। बाइक से पति के साथ जाती महिला और तीन साल की बेटी नहर में गिर गए थे। बच्ची का शव सोमवार को ही मिल गया था। वहीं महिला के पिता ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।



पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी मिश्लेयार खां सोमवार को पत्नी गुलसुम (30) व तीन वर्षीय बच्ची नूर फातिमा के साथ बाइक से भुता थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से क्योलड़िया अपनी पत्नी की दवाई दिलाने जा रहे थे। तभी कार की चपेट में आ गए। इसमें उनकी बच्ची की नहर में गिरकर मौत हो गई थी। पत्नी का शव मंगलवार को नहर में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप



पिता केसर का कहना है कि पिछले पांच वर्ष पूर्व गांव के ही मिश्लेयार खां से उनकी बेटी की शादी हुई थी। आरोप है कि उसके बाद से मिश्लेयार का किसी से अवैध संबंध हो गए थे। तभी से वह कई बार गुलसुम की पिटाई कर चुका है। इसकी गांव में पंचायत भी हो चुकी है। इसीलिए रिश्तेदारी में लाकर साजिश के तहत ऐसा किया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। हालांकि थाना प्रभारी ने तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें