फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में मिला मोर का शव, तस्करों के शिकार करने की आशंका

विज्ञापन
मोर का शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पंख नोच ले गए तस्कर, रात में शव भी किया गायब, देर रात तक ढूंढती रही वन विभाग की टीम

फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव बृहस्पतिवार शाम फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में एक खेत में पड़ा गांव वालों ने देखा। उनकी सूचना पर देर रात पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें खेत में शव नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने मोर का शिकार किया है क्योंकि उसके पंखा नोचे गए थे। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तस्करों ने शव भी गायब कर दिया। टीमें देर रात तक शव ढूंढने के लिए खेतों की खाक छानती रही।
विज्ञापन

शिवपुरी गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने नहर कोठी के पास एक खेत में मोर का शव पड़ा देखा। किसी ने मामले की सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सूचना मिलने के कुछ देर बाद फतेहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। हालांकि कोई भी इस बारे में कुछ नहीं बता पाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मोर पंख की तस्करी करने वालों ने उसका शिकार किया है। क्योंकि उसके पंख नोचे गए थे। देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मोर का शव भी किसी ने गायब कर दिया। देर रात तक टीम शव की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चला। रेंजर मुकेश कांडपाल ने बताया कि सूचना पर टीम को जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन कोई भी ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। रात होने के कारण मोर का शव नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें