दोपहर से सड़क पर खड़ी थी कार, नहीं दिया किसी ने ध्यान
बरेली। प्रेमनगर थाने के पीछे नरकुलागंज रोड पर बंद इनोवा में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के कान से खून बह रहा था। आनन फानन में तमाम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे प्रेमनगर थाने के पीछे नरकुलागंज माधोबाड़ी रोड से गुजर रही चीता मोबाइल ने गाजियाबाद नंबर की इनोवा कार सड़क पर खड़ी देखी। सिपाहियों ने उसमें झांककर देखा तो ड्राइवर सीट के नीचे एक युवक का शव पड़ा दिखा। उनकी सूचना पर कुछ ही देर में एएसपी सत्यनारायण, सीओ दिलीप सिंह और इंस्पेक्टर बलवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम बुलाकर गाड़ी की जांच के बाद शव बाहर निकाला गया। मृतक के कान से खून निकल रहा था और गाड़ी में हैंडब्रेक लगा था। संभावना जताई जा रही है तबीयत बिगड़ने पर वह हैंडब्रेक लगाकर रुका होगा और फिर मौत हो गई होगी। गाड़ी की छानबीन में मृतक की वोटर आईडी और आधार कार्ड मिले हैं, जिन पर उसका नाम प्रफुल्ल दास पुत्र पीआई दास निवासी टनकपुर रोड जिला अस्पताल कैंपस पीलीभीत लिखा है। इसके अलावा गाड़ी के कागजात पर भइयन निवासी शाहबाद, हरदोई लिखा है। प्रफुल्ल के छोटे भाई एरिक ने बताया कि प्रफुल्ल एमबीए कर चुके थे, लेकिन नौकरी न मिलने की वजह से तनाव में थे। बृहस्पतिवार को वह कार लेकर बड़े भाई के पास पीलीभीत जा रहे थे। मौत का कारण जाननेे के लिए पोस्टमार्टम कराने को कहा है। कार हमारी ही थी, जिसे अभी ट्रांसफर नहीं कराया था। उन्होंने बताया कि पहले पूरा परिवार पीलीभीत ही रहता था, लेकिन अब मिशन कंपाउंड बरेली में रह रहे हैं।
सात घंटे बाद हुई गाड़ी में शव की जानकारी
आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी वहां पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से खड़ी थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात करीब आठ बजे चीता मोबाइल वहां से गुजरी तो गाड़ी में शव होने का पता लगा।
हत्या की अफवाह से तनाव में आई पुलिस
बरेली। बृहस्पतिवार को थाना प्रेम नगर क्षेत्र में उत्सव बरात घर के निकट सड़क किनारे बंद खड़ी इनोवा गाड़ी में ड्राइवर की लाश मिलने से दहशत फैल गई। दर्शकों के मुताबिक इनोवा गाड़ी दोपहर लगभग 12रू30 बजे से खड़ी थी परंतु वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को शराबी समझकर किसी को सूचना नहीं दी रात लगभग 8रू00 बजे वहां से गुजर रही चीता की नजर गाड़ी पर पड़ी तो मामला संज्ञान में लिया जिस पर ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति साइड की सीट पर पलटा पड़ा था और उसके कान से खून निकल रहा था जिससे माना जा रहा है कि उसकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है यह इनोवा गाड़ी संख्या यूपी 14 एएन 3417 शाहाबाद हरदोई के रहने वाले भइयन के नाम से है। और मृतक 35 वर्षीय प्रफुल्ल दास पुत्र पीटर आइवन दास पीलीभीत टनकपुर रोड स्थित जिला अस्पताल कैंपस में मकान नंबर 880 का निवासी है खबर लिखे जाने तक पुलिस की परिजनों से बात नहीं हो सकी थी