फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से उतरवाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाई-भतीजे के घर में संदिग्ध हालात में किसान की मौत होने के बाद सहमति संबंधों में साथ रहने वाली महिला ने हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने शव चिता से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

शाही के गांव पट्टी में रहने वाले 60 वर्षीय जागनलाल 20-22 साल से शेरगढ़ के गांव डेलपुर में अपने ममेरे भाई की पत्नी मोरकली के साथ बतौर पति रहते थे। मोरकली के मुताबिक जागनलाल शनिवार को शाही की बाजार गए थे और वहां खरीदारी करने के बाद अपने भाई-भतीजे के पास पट्टी चले गए। बेटे मुकेश के साथ थाना शाही पहुंची मोरकली ने आरोप लगाया कि भाई-भतीजे ने ही रात में जहर देकर जागनलाल की हत्या कर दी और रविवार को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शाही पुलिस मोरकली की शिकायत पर पट्टी गांव पहुंची जहां जागनलाल का चिता पर रखा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को जागनलाल के शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुई जिसके बाद उनका विसरा और ट्रैकिया सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें