फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की हत्या: कोल्ड स्टोर मालिक ने ठेकेदार रिजवाना को लगाई थी डांट, 'ऐसी मजदूर यहां न लाया करो, जो...'

Thu, 06 Jul 2023 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत इलाके में सड़क किनारे पन्नीनुमा तिरपाल में बांधकर दो महिलाओं के शव डाल दिए। पुलिस को आशंका है कि दोनों महिलाओं की हत्या किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर की गई, बाद में तेजाब से चेहरों को बिगाड़ने के बाद उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। 
विज्ञापन
दो महिलाओं की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर की दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई बरेली रोड स्थित राम कोल्ड स्टोर के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसे में पुलिस महिला मजदूर ठेकेदार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का पूरा फोकस कोल्ड स्टोर में काम करने वाली महिलाओं, कर्मचारियों पर है। इसके अलावा मृत महिलाओं के परिवार वाले भी निशाने पर हैं लेकिन इस बारे में कुछ कहने से पुलिस बच रही है।
विज्ञापन


महिला मजदूर ठेकेदार रिजवाना खेड़ा बुजुर्ग में काशीराम आवासीय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके संपर्क में कई महिलाएं हैं। मुन्नी की मां नसीम ने बताया कि उसका एक बेटा बबलू और उसकी पत्नी मीरजहां थी। फिलहाल दोनों की मौत हो चुकी है। उसके बेटे के तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी पांच साल की है।

बेटे की मौत के बाद वह भी कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई करने जाती थी। जब से मुन्नी ने कोल्ड स्टोर में मजदूरी करना शुरू किया, उसने वहां जाना छोड़ दिया। हालांकि बीच में उसने कई बार रिजवाना से काम दिलाने की बात कही लेकिन हर बार उसने काम न होने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन


नसीम के अनुसार कुछ और भी बेसहारा बुजुर्ग महिलाएं थीं, जो आलू की छंटाई करके अपना गुजारा करना चाहती थीं लेकिन उनसे भी काम न होने का बहाना बना दिया गया। उसका कहना था कि कोल्ड स्टोर में केवल युवा महिलाओं को मजदूरी के लिए बुलाया जाता था।

महिला मजदूर ठेकेदार को पोस्टमार्टम हाउस से ले गई पुलिस
बुधवार सुबह महिला मजदूर ठेकेदार रिजवाना भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। परिवार वालों के मुताबिक रिजवाना रुखसाना के मामा की पत्नी है। उसका कहना है कि जब दोनों महिलाएं कोल्ड स्टोर से बाहर निकल गईं थीं। उनके चक्कर में कोल्ड स्टोर मालिक ने उसको डांट दिया था। 
 

उससे कहा था कि ऐसी महिलाओं को काम पर मत लाया करो, जो किसी न किसी बहाने बाहर चली जाती हैं। जब उसे पता चला कि मुन्नी और रुखसाना लापता हैं तो वह तीन जुलाई की शाम ही मुन्नी की मां से आकर मिली थी। पुलिस रिजवाना को पोस्टमार्टम हाउस से ही सिविल लाइंस थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ चल रही है। अभी उसको छोड़ा नहीं गया है।

 

परिचित हो सकते हैं महिलाओं के हत्यारे
दोनों महिलाओं की हत्या करने वाले परिचित हो सकते हैं। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि महिलाएं शायद कोल्ड स्टोर से निकलने के बाद किसी के साथ मोटरसाइकिल पर या कार में बैठकर गईं थीं। वह कहां गईं। उन्हें कौन ले गया था, इसकी जांच की जा रही है। इसमें महिलाओं के नजदीकियों पर ज्यादा शक है। ऐसे में पुलिस करीबियों पर नजर रखे हैं।

 

सर्विलांस टीम की ली जा रही मदद
दोहरे हत्याकांड में सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। चेक कराया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास कितने मोबाइल उस दिन सक्रिय थे। एसओजी भी इस हत्याकांड में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

खेड़ा बुजुर्ग और शहबाजपुर मोहल्ले की महिलाओं के निकले शव

बदायूं के उसहैत थाना इलाके के गांव बची झझरऊ के नजदीक तिरपालनुमा पन्नी में लिपटे मिले दोनों महिलाओं के शवों की बुधवार सुबह पहचान हो गई। उनमें एक महिला 30 वर्षीय मुन्नी खेड़ा बुजुर्ग और दूसरी 35 वर्षीय रुखसाना शहर के शहबाजपुर मोहल्ले की रहने वाली थीं। 

 

दोनों महिलाएं बरेली रोड स्थित राम कोल्ड स्टोर में मजदूरी पर आलू छंटाई का काम करती थीं। तीन जुलाई को मजदूरी के दौरान कोल्ड स्टोर से लघुशंका जाने की बात कहकर दोनों बाहर निकलीं थीं। वहीं से लापता हो गईं। हालांकि उनके लापता होने के संबंध में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। परिवार वाले मिलकर उन्हें खोज रहे थे।
 
विज्ञापन

उसहैत में मिले दोनों महिलाओं के शवों की पहचान हो गई है। उनके पोस्टमार्टम कराए गए हैं। अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। इस हत्याकांड की जांच को पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें