कांट। मंगलवार शाम कस्बे में महुआ मोड़ से पहले पुलिया के पास बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रही डीसीएम ने कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के गांव सैंजनपुर निवासी शिक्षामित्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार शाम बाइक पर पत्नी राममुन्नी (45) के साथ किसी काम से शाहजहांपुर जा रहे थे। अपराह्न करीब सवा तीन बजेे महुआ मोड़ से पहले पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और राममुन्नी गिर गईं। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम राममुन्नी को कुचलती हुई आगे निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और डीसीएम के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। संवाद