फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटियां पदकवीर... साध रहीं निशाने पर तीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटियों के बीच तीरंदाजी का क्रेज बढ़ रहा है। पुरानी जेल रोड स्थित राइफल क्लब में प्रशिक्षण के लिए पहुंचने वालों में इन दिनों बड़ी संख्या लड़कियों की है। इनमें से कई जिला व प्रदेश स्तर पर पदक हासिल कर चुकी हैं। अब ये राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन करने की तैयारियों में जुटी हैं। बड़ी संख्या ऐसी खिलाड़ियों की हैं जिन्होंने शौकिया तौर पर अभ्यास शुरू किया था। अब यह खेल उनका जुनून बन गया है।
विज्ञापन

पढ़ाई से ब्रेक लेने के लिए जुड़ीं खेलों से
महानगर निवासी स्वास्तिका ने तीरंदाजी की शुरुआत शौकिया तौर पर की थी। 12वीं की पढ़ाई के दौरान पढ़ाई से ब्रेक लेने के लिए उन्होंने खेल की ओर रुख किया। शुरुआत में जो खेल उनके लिए समय बिताने का साधन था, अब वह जुनून बन चुका है। आज वह प्रतिदिन करीब आठ घंटे अभ्यास करती हैं। अब तक वह कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।

समर कैंप से शुरू हुआ सफर
आलमगिरीगंज निवासी अवनी का तीरंदाजी से जुड़ाव तीन साल पहले समर कैंप के दौरान हुआ था। अब वह पेशेवर स्तर पर इस खेल में कॅरिअर बनाने के लिए रोजाना सात घंटे अभ्यास करती हैं। उन्होंने मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। उनका सपना है कि एक दिन भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन




परिवार के प्रोत्साहन से मिली राह
बिजनौर की शैली बचपन से ही खेलों में सक्रिय रही हैं। तीरंदाजी में महारथ हासिल करने के लिए वह एक साल पहले बरेली आईं ताकि अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर सकें। शैली बताती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया और दूसरे शहर में प्रशिक्षण लेने की भी अनुमति दी। अब वह रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास करती हैं और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें