फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गरीब परिवार की बेटी को विवाह के लिए मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं लोगों को बेटी का विवाह करने के लिए बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए उन्हें समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना है। रकम कन्या के खाते में जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि दो साल से बंद शादी अनुदान योजना फिर से चालू की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 257 कन्याओं के लिए बजट प्राप्त हुआ है। अनुसूचित जाति की 134 एवं अनारक्षित वर्ग की 123 कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में 56,400 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रथम आगत प्रथम पावत सिद्धांत पर दिया अनुदान दिया जाएगा। विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों को वरीयता मिलेगी। शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ही आवेदन स्वीकार्य हैं। एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान मिल सकता है।
विज्ञापन

इन बातों को रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक व शादी का कार्ड अपने पास रखें। अनारक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र नहीं चाहिए।
आवेदन https://shadianudan.upsdc.gov.in पर होंगे। आवेदन करते समय शादी का प्रमाण पत्र/शादी का कार्ड, बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति (जिसमें खाता संख्या व आईएफएस कोड का स्पष्ट अंकित हो) को अपलोड करें। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें