पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर एके सिंह सोमवार को इज्जतनगर वर्कशाप में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मौजूदगी में सुविधा नाम की वेबसाइट लांच की। इस पर कर्मचारियों का पूरा डाटा अब ऑनलाइन रहेगा। वर्कशॉप में बेहतर कामों के लिए कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने बीस हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की।
इज्जतनगर वर्कशॉप में सीएमई निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वर्कशॉप के विंग की जानकारी लेने के बाद कामकाज पर संतोष जताया। उन्होंने इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की एक वेबसाइट सुविधा के बारे में कर्मचारियों को बताया। इस वेबसाइट में कर्मचारियों के ज्वाइनिंग डेट से लेकर रिटायरमेंट तक की जानकारियां रहेंगी। पदोन्नति, पीएफ, इनक्रीमेंट जैसी तमाम जानकारियों के लिए रेलवे कर्मचारियों को सिर्फ अपने मोबाइल पर यह वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।